India's Best Distributorship Coin Club. Serving Best areas of Business

हमारे बारे में ?

"एकीकृत खेती, डेयरी, ऊर्जा और भूमि विकास कार्यक्रम"

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व एवं निगम के द्धारा संचालित इकाई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मिलियन डिस्ट्रीब्यूटर कॉइन क्लब का संचालन कर डिस्ट्रीब्यूटरशिप (अपना बाजार ऑनलाइन सेलर पोर्टल) देना, अपना बाजार पोर्टल पर सशुल्क रिसेलर डिस्ट्रीब्यूटर का पंजीयन, अपना बाजार के रिटेल आउटलेट के आवंटन सहित अन्य उद्देश्यों के लिए कार्य किया जाता है। यह कार्यक्रम किसान और पशुपालकों के सामाजिक और आर्थिक स्तर को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पशुपालन निगम द्धारा किये जा रहे प्रयासों में सबसे महत्वपूर्ण है।

एकीकृत कृषि, डेयरी, ऊर्जा एवं भूमि विकास कार्यक्रम भारतीय पशुपालन निगम द्धारा संचालित 100 मिलियन डिस्ट्रीब्यूटर वर्चुअल कॉइन क्लब है। डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए किसी भी व्यक्ति, संगठन, फर्म, संस्था, कंपनी, निगम द्धारा आवेदन किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में चार तरह की श्रेणियों डायमंड, गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज आदि में डिस्ट्रीब्यूटरशिप ली जा सकती हैं। प्रत्येक श्रेणी में आवेदन के लिए पात्रता की अलग नियम शर्तें हैं। निगम द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर हेतु प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग अलग तरह के लाभ निश्चित हैं।

इस कार्यक्रम के तहत निगम के ई-कॉमर्स पोर्टल अपना बाजार पर रिसेलर डिस्ट्रीब्यूटर का पंजीयन किया जाता है एवं रिसेलर डिस्ट्रीब्यूटर द्धारा किसी भी प्लान के अनुसार पंजीयन कर ऑनलाइन उत्पाद विक्रय कर निर्धारित कमीशन प्राप्त किया जा सकता है। निगम द्धारा अपना बाजार रिटेल आउटलेट का आंवटन भी किया जाता है।

"एकीकृत खेती, डेयरी, ऊर्जा और भूमि विकास कार्यक्रम" के उद्देश्य :
1. व्यक्ति, संगठन, फर्म, संस्था, कंपनी, निगम एवं अन्य को INFADEL (एकीकृत कृषि डेयरी ऊर्जा और भूमि विकास कार्यक्रम) 100 मिलियन डिजिटल कॉइन क्लब डिस्ट्रीब्यूटरशिप (डायमंड, गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज किसी भी एक एवं एक से अधिक श्रेणी में) प्रदान करके संबद्ध करना एवं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्रदान करवाना।
2. क्लब पंजीकरण शुल्क, जमा सुरक्षा राशि, इनफाडेल कॉइन रेट, और INFADEL डिस्ट्रीब्यूटरशिप कॉइन क्लब के लिए अन्य आवशयक नियम बनाना और लागू करना।
3. इनफाडेल कार्यक्रम को भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड के ब्रांड के रूप में बढ़ावा देना और गतिविधियों के लिए एक वर्चुअल प्लेटफॉर्म विकसित करना।
4. INFADEL विकास कार्यक्रम चलाने के लिए, जैविक कृषि उपज के उत्पादन के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण और सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा देना, दूध पाश्चराइजेशन, शीतलन और पैकेजिंग संयंत्र की स्थापना व उत्पादन एवं विपणन और बिक्री, प्राकृतिक सौर ऊर्जा का उत्पादन, विकास के लिए बंजर भूमि अधिग्रहण, कोल्ड स्टोरेज और गोदामों की स्थापना, फ्लोर मिल और जैविक खाद्य तेल संयंत्र की स्थापना एवं विपणन और बिक्री, बकरी पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन, डेयरी फार्मिंग और प्रशिक्षण आदि परियोनाओं का विकास एवं संचालन।
5. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इनफाडेल उत्पादों के विपणन और बिक्री के लिए केंद्र की स्थापना।
6. अपना बाजार के रूप में ऑनलाइन ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से INFADEL उत्पादों की बिक्री।
7. महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा कौशल विकास केन्द्रों सहित नवीन पशु चिकित्सा संस्थाओं की स्थापना।

Projects

RoadMap

वितरक को मिलने वाले लाभ

जमा सुरक्षा राशि में वृद्धि
प्रति वर्ष सुरक्षा जमा पर सावधि ब्याज
हर साल बोनस लाभ
वितरक के लिए रेफरल लाभ
डिस्ट्रीब्यूटर का अपना बाजार पर नि:शुल्क पंजीकरण एवं आकर्षक कमीशन
उत्पादों की बिक्री पर मार्जिन / कमीशन लाभ

डिस्ट्रीब्यूटर श्रेणी

हमारे सहयोगी

हम मीडिया में हैं