India's Best Distributorship Coin Club. Serving Best areas of Business

Payment Policy Hindi

सुरक्षा/निवेश राशि जमा करने का तरीका व अन्य नियम:

इनफाडेल कार्यक्रम में सुरक्षा/निवेश राशि वर्चुअल कॉइन इनफाडेल कॉइन के माध्यम से जमा की जायेगी।

प्रत्येक श्रेणी में सुरक्षा/निवेश राशि जमा करने के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम कॉइन खरीदने की सीमा तय की गयी है।

इनफाडेल एक वर्चुअल कॉइन का मूल्य एक डॉलर के बराबर होगा।

किसी भी श्रेणी में सुरक्षा/निवेश राशि जमा करने से पहले पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण सशुल्क होगा व दिये गये समय में करना आवश्यक है। पंजीकरण शुल्क अप्रतिदेय है।

पंजीकरण के बाद आवेदक को तय समय में स्वयं के विवेक से किसी भी एक श्रेणी में सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। तय समय में सुरक्षा राशि जमा नहीं करने व अन्य निर्देशित आवश्यक कार्य नहीं करने पर पंजीयन निरस्त कर पंजीयन शुल्क नहीं लौटाया जायेगा।

निगम द्वारा पंजीयन निरस्त करने की स्थिति में पंजीयन राशि नहीं लौटाई जायेगी व किये गए निवेश पर नियमानुसार पंजीयन निरस्त करने की दिनांक तक बने लाभ (Calculated Benefits) व मूल सुरक्षा राशि लौटा दी जायेगी।

निगम द्वारा कोई भी आवेदन निरस्त करने की स्थिति में आवेदक की राशि व अन्य लाभों का भुगतान आवेदन निरस्त करने की दिनांक से 120 दिन के भीतर ऑनलाइन अथवा चैक के माध्यम से किया जायेगा।

चूकि निगम के एक INFADEL Coin की कीमत (USD $) के समकक्ष है। अतः मूल सुरक्षा राशि की गणना इस प्रकार की जायेगी –

  • प्रत्येक एक दिन (24 hrs) में USD $ का एक निम्न व एक उच्च स्तर होता है। व पूरे समय में USD $ के भाव भारतीय रुपये INR के मुकाबले बदलता रहता है अतः आवेदक द्वारा जिस भारतीय मानक समय में सुरक्षा राशि का भुगतान किया जायेगा, उस समय के USD $ के भाव के अनुसार सुरक्षा राशि की गणना की जायेगी व आगे के सभी लाभ (ब्याज राशि , बोनस राशि व अन्य लाभ ) का भुगतान उसी राशि को आधार मानते हुये किया जायेगा।
  • प्रत्येक श्रेणी में सुरक्षा राशि का एक लॉक इन समय (Look In Period) है इस समय से पहले व दौरान डिस्ट्रीब्यूटर सुरक्षा राशि को withdraw (वापस निकालना) नहीं कर पायेगा , यदि कोई डिस्ट्रीब्यूटर लॉक इन से पहले व इसके दौरान राशि को withdraw करता है तो निगम द्वारा उसकी डिस्ट्रीब्यूटर निरस्त कर दी जायेगी व निवेश /सुरक्षा राशि पर कोई भी लाभ (ब्याज ,बोनस व अन्य ) नहीं दिया जायेगा। इस स्थिति में डिस्ट्रीब्यूटर की मूल सुरक्षा राशि पर पेन्लटी स्वरुप 30% कटौती कर तय समय में (120 दिनों में) भुगतान किया जायेगा।

    एकीकृत कृषि, डेयरी, ऊर्जा एवं भूमि विकास कार्यक्रम भारतीय पशुपालन निगम द्धारा संचालित 100 मिलियन डिस्ट्रीब्यूटर वर्चुअल कॉइन क्लब है। सम्पूर्ण परियोजना में न्यूनतम सुरक्षा राशि का कैप (कैपिटलाइजेशन) 100 करोड़ है। यह लक्ष्य निगम द्धारा डिस्ट्रीब्यूटरशिप हेतु आवेदन शुरू होने के 6 माह के भीतर पूरा करना है।निगम द्धारा लक्ष्य प्राप्ति के लिए बेहतर संसाधनों एवं प्रचार प्रसार का उपयोग किया जायेगा। तय समय तक निगम द्धारा परियोजना का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जाता है तो निगम द्धारा सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स को उनके द्धारा जमा करवाई गयी मूल सुरक्षा राशि 6 माह पश्चात बिना किसी लाभ के वापस कर दी जाएगी।

    यदि डिस्ट्रीब्यूटर निगम के साथ छ: माह से अधिक समय तक कोई व्यवसाय नहीं करता है या निगम की नीतियों का उल्लंघन करता है तो निगम द्धारा नियमानुसार उसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप समाप्त कर दी जाती है।उपरोक्त मामलों में डिस्ट्रीब्यूटर को उपरोक्त घटनाओं की तारीख के एक महीने के भीतर अपने दावे प्रस्तुत करने होंगे, उसके बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। दावों का निपटारा निगम की नीति के अनुसार किया जाएगा। निगम द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर को देय किसी भी राशि का दावा करने की सीमा अवधि एक वर्ष होगी. निगम द्वारा नियत तारीख से एक साल की अवधि के बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

    लॉक इन पीरियड की समाप्ति पर अगर डॉलर का भाव सुरक्षा राशि जमा करवाये गए दिन के डॉलर के भाव (रूपये के मुकाबले) से नीचे होता है तो डिस्ट्रीब्यूटर को जमा करवायी गयी मूल सुरक्षा राशि ही वापस लौटाई जाएगी, मतलब डॉलर का भाव नीचे आने पर भी डिस्ट्रीब्यूटर को लॉक इन पीरियड के बाद बिना किसी नुकसान के मूल सुरक्षा राशि वापस कर दी जाएगी।

    100 मिलियन डिस्ट्रीब्यूटर कॉइन क्लब का सॉफ्ट कैप (6 माह में 100 करोड़ रूपये क्लब में जमा होना) नहीं प्राप्त होने पर डिस्ट्रीब्यूटर द्धारा जमा करवायी गयी सुरक्षा राशि बिना किसी लाभ (ब्याज एवं बोनस) के लौटा दी जाएगी। अगर यह सॉफ्ट कैप क्लब द्धारा नियत समय में प्राप्त कर लिया जाता है तो उस स्थिति में डिस्ट्रीब्यूटर द्धारा जमा की गयी सुरक्षा राशि पर जमा की गयी दिनांक से ही सभी लाभ लागु होंगें।