India's Best Distributorship Coin Club. Serving Best areas of Business

Club Benefits Hindi

1. सुरक्षा राशि में बढ़ोतरी: डिस्ट्रीब्यूटर द्धारा किसी भी श्रेणी में आवेदन के लिए एक राशि जमा करनी होती है, यह सुरक्षा राशि इनफाडेल क्लब के कॉइन को खरीद के माध्यम से की जाती है। एक इनफाडेल कॉइन की कीमत एक USD(यूएस डॉलर) के बराबर है(भाव केवल प्रतीकात्मक है, इस कॉइन का वास्तविक US डॉलर से कोई भी सम्बन्ध नहीं है), डिस्ट्रीब्यूटर द्धारा जिस समय भी राशि जमा की जाती है उस समय के यूएस डॉलर के भाव के बराबर भारतीय रूपये में वह राशि जमा करता है। USD (यूएस डॉलर) के भावों में ज्यादातर बढ़ोतरी देखी जाती है। प्रत्येक श्रेणी में राशि का एक लॉक इन पीरियड है उसके बाद जब डिस्ट्रीब्यूटर राशि को जब भी वापस लेता है या निकलता है तो सुरक्षा राशि उस दिन के डॉलर के भाव* के बराबर होगी।

*विशेष: सुरक्षा राशि की गणना यूएस डॉलर के दिन के निम्नतम स्तर के भाव के अनुसार होगी।

कॉइन की खरीद पर प्रत्येक डिस्ट्रीब्यूटर को एक डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जायेगा।

2. ब्याज राशि: प्रत्येक श्रेणी में डिस्ट्रीब्यूटर को मूल सुरक्षा राशि पर एक निश्चित वार्षिक ब्याज देय होगा। प्रत्येक श्रेणी में मूल सुरक्षा राशि पर अलग अलग वार्षिक ब्याज दर देय है। वार्षिक ब्याज देय के लिए सुरक्षा राशि की गणना भारतीय रूपये में बिंदु संख्या के में वर्णित है।

3. मार्जिन/डिस्काउंट पर निगम एवं अन्य उत्पाद उपलब्ध: सुरक्षा/सुरक्षा राशि जमा के एवज में निगम द्धारा डिस्ट्रीब्यूटर को एक निश्चित मार्जिन/डिस्काउंट पर उत्पाद उपलब्ध करवाए जायेंगे। डिस्ट्रीब्यूटर द्धारा सभी उत्पादों के विक्रय पर अच्छा लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। नियमानुसार एक वार्षिक निश्चित विक्रय पर डिस्ट्रीब्यूटर को अन्य लाभ भी दिए जाते है।

4. बोनस: निगम द्धारा बोनस लाभ भी डिस्ट्रीब्यूटर को दिया जायेगा। बोनस भुगतान निगम के इनफाडेल प्रोजेक्ट की कार्य और ग्रोथ पर निर्भर करता है। निगम द्धारा प्रोजेक्ट की सफलता पर डिस्ट्रीब्यूटर को बोनस का लाभ दिया जायेगा। बोनस का भुगतान नकद राशि अथवा इनफाडेल कॉइन देकर किया जायेगा।

5. रेफेरल कोड: प्रत्येक डिस्ट्रीब्यूटर का एक यूनिक रेफरल कोड जारी किया जायेगा। यदि किसी डिस्ट्रीब्यूटर द्धारा अपने रेफरल से किसी अन्य व्यक्ति को डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलवाई जाती है तो निगम द्धारा रेफरल वाले डिस्ट्रीब्यूटर को लाभ करे रूप में इनफाडेल कॉइन दिए जायेंगे।

6. "अपना बाजार" पर नि:शुल्क पंजीयन : निगम के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म "अपना बाजार" पर डिस्ट्रीब्यूटर अपना पंजीयन नि:शुल्क करवा पायेगा। डिस्ट्रीब्यूटर "अपना बाजार" के माध्यम से उत्पादों का ऑनलाइन विक्रय एवं प्रचार कर पाएगा।

प्रत्येक डिस्ट्रीब्यूटर को निगम के स्वामित्व वाले ई कॉमर्स पोर्टल अपना बाजार पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। अपना बाजार पर विभिन्न श्रेणियों के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं। प्रत्येक डिस्ट्रीब्युटर को उन सभी उपलब्ध उत्पादों में से विक्रय के लिए कई उत्पाद चयनित करने होंगे। निगम द्धारा डिस्ट्रीब्यूटर को उत्पाद चयन के लिए सुझाव भेजे जायेंगे।

श्रेणी अनुसार डिस्ट्रीब्यूटर को अपना बाजार पर उत्पाद विक्रय से अलग अलग दर से कमीशन प्राप्त होगा।